Full Moon Shayari

18 Full Moon Shayari in Hindi

Check out here the 18 Full moon shayari in hindi.

उस के चेहरे की चमक के सामने सादा लगा,
आसमाँ पे चाँद पूरा था मगर आधा लगा….


Also check Books on New Moon


चांद सा चेहरा देखने की इजाजत दे दो हमें,
तुम्हें अपना बनाने की इजाजत दे दो हमें,
हम इश्क करना चाहते हैं तुमसे,
इश्क करने की इजाजत दे दो हमें।


तू चाँद और मैं सितारा होता,
आसमान में एक आशियाना हमारा होता,
लोग तुम्हे दूर से देखते,
नज़दीक़ से देखने का,
हक़ बस हमारा होता..!!


खूबसूरत गज़ल जैसा है तेरा चाँद सा चेहरा,
निगाहे शेर पढ़ती हैं तो लब इरशाद करते है…


ना चाँद चाहिए ना फलक चाहिए
मुझे बस तेरी की एक झलक चाहिए


सूखी जामुन के पेड़ के रस्ते
छत ही छत पर जा रहा है चाँद


तुम सुबह का चाँद बन जाओ,
मैं सांझ का सूरज हो जाऊँ,
मिलें हम-तुम यूँ भी कभी,
तुम मैं हो जाओ, मैं तुम हो जाऊँ


कौन कहता है कि मोहब्बत में
चांद तारे तोड़ लाना जरूरी है,
कह दें वो प्यार हमसे करते हैं,
हमारे लिए इतना ही काफी है।


ऐ काश हमारी क़िस्मत में
ऐसी भी कोई शाम आ जाए,
एक चाँद फ़लक पर निकला हो
एक छत पर आ जाए।


बेचैन इस क़दर था कि सोया न रात भर
पलकों से लिख रहा था तेरा नाम चाँद पर


आज भीगी हें पलके तुम्हारी याद में
आकाश भी सिमट गया अपने आप में
औंस की बूँद ऐसे गिरी ज़मीन पर
मानो चाँद भी रोया हो तेरी की याद मे


डूब चुका जब नील गगन
की झील में तेरा हर वादा
चमक रहा था मेरे दिल में
फिर भी तेरे ग़म का चाँद


वो थका हुआ मेरी बाहों में
ज़रा सो गया था तो क्या हुआ,
अभी मैं ने देखा है चाँद भी
किसी शाख़-ए-गुल पे झुका हुआ


बना के तस्वीर उसकी आसमान में टांग आया हूं,
और लोग पूछते हैं कि आसमान में आज चांद बेदाग क्यों है।


आज टूटेगा गुरूर चाँद का तुम देखना यारो,
आज मैंने उन्हें छत पर बुला रखा है।


तुम आ गये हो तो फिर चाँदनी सी बातें हों.
ज़मीं पे चाँद कहाँ रोज़ रोज़ उतरता है …..


Also check Full Moon Quotes

है चाँद सितारों में चमक तेरे प्यार की
हर फूल से आती है महक तेरे प्यार की


ऐ! सनम जिसने तुझे चाँद सी सूरत दी है
उसी अल्लाह ने मुझको भी मुहब्बत दी है